L.N.I.P.E ग्वालियर और P.E.F.I के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
/>ग्वालियर: शारीरिक शिक्षा और खेल के क्षेत्र में देश के दो प्रमुख संगठनों के बीच सहयोग के लिए फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (पेफी) और लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान, ग्वालियर (एल एन आई पी ई) के बीच एक बहुत ही महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। विदित हो कि पेफी शारीरिक शिक्षा के उत्थान और देश में स्थायी और संपन्न खेल संस्कृति के विकास के उद्देश्य से काम कर रहे शारीरिक शिक्षा और खेल पेशेवरों का भारत का सबसे बड़ा संघ है जिसे की भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संस्था का दर्जा दिया हुआ है वहीँ एलएनआईपीई शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के समृद्ध इतिहास के साथ भारत का प्रमुख शारीरिक शिक्षा और खेलकूद का संस्थान है।
SUBSCRIBE US ON YOUTUBE
डॉ. पीयूष जैन ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन शारीरिक शिक्षा और खेल के उत्थान के लिए देश में संस्थागत सहयोग में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम है। एमओयू का उद्देश्य अनुसंधान में जुड़ाव बढ़ाना और देश भर में शारीरिक शिक्षा में सुधार करना है। समझौते का उद्देश्य शारीरिक शिक्षा, खेल, और शारीरिक गतिविधि के क्षेत्रों में अनुसंधान, लोकप्रियकरण और शिक्षण में दो हस्ताक्षरकर्ता संस्थानों के बीच ज्ञान विनिमय उत्पन्न करने के लिए एक सहयोग नेटवर्क को प्रोत्साहित करना और स्थापित करना है। डॉ. पीयूष जैन ने इस महत्वाकांक्षी साझेदारी को सक्षम बनाने के लिए कुलपति प्रो. विवेक पांडे और कुलसचिव डॉ. अरविन्द साजवान का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्थान के बिभिन्न विभागाध्यक्ष डॉ. के. के. साहू, डॉ. एम्. के. सिंह, डॉ. जोसफ सिंह, डॉ. बृज किशोर सिंह, डॉ. नीबू कृष्णा, डॉ. यतेन्द्र सिंह राजपूत और पेफी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर सिंह तोमर उपस्थित थे.